ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में लूट मचा कर भरा जा रहा कांग्रेस का खजाना : बृजमोहन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार डकैत सरकार हैं। इस सरकार का एकमात्र मकसद  छत्तीसगढ़ में लूट मचा कर अपनी जेबे और कांग्रेस का खजाना भरना है। ये राज्य में जो भी योजना बनाते हैं उसका मकसद भ्रष्टाचार करना ही होता है। यही वजह है कि आज सत्ता के साढे 4 साल बाद भी बताने के लिए उनके पास कुछ भी नही है। जबकि भाजपा के 15 सालों में यहा ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भाजपा पहले ही प्रदान कर चुकी थी परंतु कांग्रेस के इस दौर में उन सुविधाओं की भी देखरेख भूपेश सरकार नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उक्त बातें शुक्रवार को टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान अग्रवाल ने विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन भी किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

बृजमोहन अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान का आज तीसरा दिन था। पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के निकट से उन्होंने आज के अभियान की शुरुआत की। तत्पश्चात वह टिकरापारा की बस्तियों में पहुंचे। यहा बस्तियों में अग्रवाल का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। द्वार द्वार पर उनके लिए आरती की थाली सजाई गई थी। महिलाओं ने आरती उतार कर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया अभिनंदन किया। अग्रवाल ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बस्तियों में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई थी। जहां पर स्थानीय लोगों से रूबरू हुए और अपनी बात कही।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हर संभव सहयोग कर रही है। कोरोना काल के दौरान सभी को मुफ्त ठीक है मोदी सरकार के द्वारा लगवाए गए। गरीबों को मुफ्त अनाज प्रदान किया गया। आज घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए मोदी सरकार अमृत मिशन योजना लेकर आई है। लोगों को पक्का मकान मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाने हैं। परंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केंद्र की भाजपा सरकार की सारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की नियत रखते हुए इसमें घोर लापरवाही बरत रही है। जिसकी वजह से जनता को जो लाभ मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आप जनता को चाहिए कि ऐसी महा भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके।

इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, रमेश सिंह ठाकुर, संनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, मत्स्य महासंघ के रामकृष्ण धीवर, पार्षद मनोज वर्मा,चंद्रपाल धनगर, मृत्युंजय दुबे, मंडल भाजपा अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर,श्याम सुंदर अग्रवाल,बृजेश पांडे,संजू नारायण सिंह ठाकुर, सचिन मेघानी,चूड़ामणि निर्मलकर,नरेंद्र फूलसिंह यादव,विशाल भूरा, आशीष धनगर,अभिमन्यु धनगर, अभिषेक धनगर,चंदूलाल साहू, बजरंग ध्रुव,कौशल श्रीवास, आमिर को से,शंकर धीवर,राजू बिरनानी, पायल अंबवानी,नीतू सोनी,चांदनी वलेरा,गीता ठाकुर,कमल रंधावल,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।@जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल रायपुर की पहली महिला विधायक रही रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। रजनी ताई ने श्री अग्रवाल का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!