ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता ग्राम गुल्लू में 20 को

रायपुर । जनपद पंचायतों में जनपद स्तरीय रामायण मानस मण्डली प्रतियोगिता आयोजित किये गये है। जनपद पंचायत आरंग से नव जागृति मानस मण्डली धमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा जनपद पंचायत धरसीवां से पावन गंगा महिला मानस परिवार मठपुरेना रायपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तरीय रामायण मानस मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई को आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में आयोजित होगा, जिसमें सभी विकासखण्डों के विजयी दल शामिल होंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पचास हजार रुपये राशि प्रदान की जाएगी। जिला में प्रथम स्थान प्राप्त मानस मण्डली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। जो  27, 28 एवं 29 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर, जिला रायपुर में होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों के जनपद एवं जिला स्तरीय आयोजन के लिए बी.सी. साहू, अपर कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी एवं एच के. जोशी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!