ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा भर्ती के लिए आवेदन अब 31 तक

रायपुर । रायपुर जिला अन्तर्गत 6 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के लिए 9 मई को विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए 20 मई शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस तरह छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 16 मई के तहत जिला रायपुर अन्तर्गत नवीन 5 विद्यालयों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा  एवं गनियारी विकासखण्ड तिल्दा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोरपा विकासखण्ड अभनपुर, अनंत राम बर्छिहा अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चंदखुरी विकासखण्ड आरंग और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बरबंदा विकासखण्ड धरसींवा  को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया गया है।उक्त प्रत्येक विद्यालय के लिए 24 पद स्वीकृत किये गये है अर्थात् कुल 120 पदों एवं पूर्व में जारी 54 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए  31 मई  शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।आवेदक अपना आवेदन सीधे स्पीड पोस्ट,पंजीकृत डाक या कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर भेज सकते है। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईडhttps://raipur.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।उपरोक्त पद हेतु जिले के पूर्व में जारी संविदा भर्ती विज्ञापन 9 मई के शैक्षणिक योग्यता,चयन प्रक्रिया,नियम एवं शर्ते पूर्ववत रहेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!