छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

सरपंचों की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर और सीईओ पर हुई कार्रवाई

जिले के बतौली जनपद पंचायत में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय मरकाम पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। बता दें कि गांव के सरपंच उनकी कार्यशैली से नाखुश थे। जिसके कारण 27 पंचायतों के सरपंचों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को ज्ञापन सौंप दिया था।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

शिकायत में कहा गया था कि जनपद सीईओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर को बतौली के जिला कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है। जबकि सीतापुर के जनपद सीईओ जय गोविंद गुप्ता को बतौली जनपद पंचायत में अतिरिक्त सीईओ का पद दिया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि जनपद पंचायत बतौली के पूर्व सीईओ विजय नारायण श्रीवास्तव अप्रैल के महीने में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से लंबी छुट्टी में चले गए थे। इन्हें 5 मई को जनपद बतौली में प्रभार लेना था। उसके पूर्व ही जिला प्रशासन ने 28 अप्रैल को सीईओ संजय मरकाम को बतौली के नवनियुक्त कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। मगर इनके कार्य करने के तरीके से सरपंच खुश नहीं थे, जिसके चलते सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की गई थी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!