ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : नौकरी के नाम पर लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी महिला, संचालिका समेत 6 गिरफ्तार

Sex Racket. पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है. गिरोह की सरगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने और पैसे का लालच देकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी. लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बुलाती थी और होटलों में देह व्यापार के लिए भेजती थी.सेक्स रैकेट का मामला हल्द्वानी का है. एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलसा करते हुए बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी को पश्चिमी बंगाल के थाना बसंती से सूचना मिली की नाबालिग का अपहरणकर्ता की लोकेशन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी मिली. जहां निरीक्षक ललिता पांडेय टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उन्होंने पीड़िता किशोरी को बंगाल निवासी अभियुक्त रज्जक पाइक पुत्र बजैल पाइक के कब्जे से सकुशल रेस्क्यू किया.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पुलिस टीम पीड़िता की निशानदेही पर तानिया शेख जो कि सैक्स रैकेट चलाती थी कि खोज में भोटियापड़ाव गई, जहां तानिया नहीं मिली. मकान मालिक से पूछताछ करने पर मकान मालिक और उसके पुत्र और 7-8 अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट करते हुए अभियुक्त रज्जक पाईक को छुड़ाने का प्रयास किया था, जहां पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त रज्जक पाईक को सुरक्षित निकाला.

मामले का एसएसपी ने संज्ञान लिया और मारपीट एवं सैक्स रैकैट में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. जहां पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभियुक्त रज्जक पाईक को छुड़ाने का प्रयास करने पर 15 मई की रात मकान मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए मकान मालिक आसिम रजा व उसके बेटे अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नाबालिका पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि, उसे और एक महिला को रज्जक द्वारा तानिया के पास बंगाल से नौकरी के नाम पर हल्द्वानी लाया गया है. तानिया, बरामद किशोरी से जिस्मफरोशी का धंधा करा रही है, उसे मल्लिका होटल हल्द्वानी में रज्जक पाईक के साथ अलग-अलग लोगों से पीड़िता को नशा देकर जिस्मफरोशी कराने के लिए भेजते थे व अन्य लड़कियों को भी होटलों में भेजती थी. जांच के बाद मल्लिका होटल जाकर पूछताछ व अन्य जांच की गई. होटल मालिक और देहव्यापार गिरोह की मिली भगत से जिस्मफरोशी का अवैध करोबार से चल रहा था.

तानिया शेख दमुवाढूंगा क्षेत्र में सरदार की कोठी के पास एक घर जिसमें उमा नाम की महिला अन्य दो महिलाओं के साथ मौजूद मिली. जहां एक महिला ने बताया कि तानिया ने उससे भी लगातार 9 महीने तक अलग-अलग होटलों व अलग स्थानों में भेजकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया. तानिया के उत्पीड़न से परेशान होकर वह महिला उमा के घर में काम करने लगी.

उमा होटल मिनी पैराडाइज में अपने पति मुकेश कुमार के साथ मिलकर महिला व अन्य कई लड़कियों से अलग-अलग ग्राहकों के जिश्मफिरोशी व नशा करवाती थी. उमा व उसका पति होटल मिनी पैराडाइज व मल्लिका हल्द्वानी में लड़कियां सप्लाई करते हैं. मामले में प्रकाश में आये व्यक्ति नौशाद ने बताया कि वह तानिया व उमा के लिए काम करता है और फोन आने पर अपनी गाडी संख्या डीएल-04सीएवी-1304 से लड़कियों को होटलों व अन्य स्थानों पर लाने व ले जाने का काम करता है.

अनैतिक देह व्यापार व दुर्व्यापार के कृत्य में संलिप्त उमा, रंजीता उर्फ पलक, मुकेश कुमार उर्फ अनिल, रज्जक पाईक, नौशाद से गहनता से पूछताछ की गई. तानिया के घर में काम करने वाली महिला ने पूछताछ में बताया कि तानिया उसे घर में झाड़ू-पोछा का काम कराने के लिए बंगाल से हल्द्वानी लाई. एक नाबालिक किशोरी और रज्जक पाईक भी साथ आया था. जहां 5 मई को तीनो तानिया के घर हल्द्वानी पहुंचे, दो दिन घर का काम कराने के बाद तानिया ने तीन बार होटल कपीस/मल्लिका में अलग-अलग ग्राहकों के पास भेजा था, इस महिला को भी रेस्क्यू किया गया.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!