छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लालू के चारा घोटाले से बड़ा छत्तीसगढ़ का गौठान घोटालाः बीजेपी

बीजेपी का कहना है कि कहीं शेड बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया है तो कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकार्ड और सरकार के भुगतान के रिकार्ड का मिलान कर लिया जाए तो हजारों करोड़ का गोठान और गोबर घोटालेबाजी सामने आ जायेगी। भाजपा गोठानों का भौतिक निरीक्षण कर इसी भ्रष्टाचार को उजागर करने गांव गांव अभियान पर निकली है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नारायण चंदेल ने जांजगीर में खोला पोल

भाजपा के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा जिले के नैला गोठान का निरीक्षण किया। गोठान में भारी अव्यवस्था नजर आई। गोठान में एक भी गाय नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठानों में गोबर घोटाले के साथ साथ कई तरह के घोटाले चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार से बड़ा चारा घोटाला भूपेश बघेल सरकार में चल रहा है। गोबर ख़रीदी के नाम पर धांधली चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता का धन बांटकर भूपेश बघेल गोबर गाथा का प्रचार कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला चल रहा है।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप नें बस्तर में संभाली कमान

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के घोटिया,सुदापाल, पाथरी,मुरकुची के गोठन में जाकर
अवलोकन किया। सभी गोठानो की हालत गंभीर है कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है पंचायत के ऊपर कर्ज बढ़ गया है काग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार का एक जीता जागता उदाहरण है ये गोठान है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत आज सुबह रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, जितेंद्र धुरंदर मंडलआदि ने धनेली भटगांव, दतरेंगा व काँदुल गोठान का निरीक्षण कर गांव के लोगों से चर्चा की।गोठानों में हर जगह धांधली पाई गई। न तो गोठानों में गौ माता के दर्शन हुए, न गोबर दिखाई दिया, न ही चारे का इंतजाम नजर आया। गोबर खरीदी के नाम पर भारी हेराफेरी की शिकायत ग्रामीणों ने की। सांसद सुनील सोनी ने कहा घोटालों की सरकार के सरदार ने गौमाता को भी नहीं बख्शा। भूपेश सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर जो घोटाला हुआ है, वह हर गांव की जनता देख रही है।

राजेश मूणत ने कहा भूपेश सरकार ने घोटालों में गौ मां को भी नही छोड़ा गौ मां को पीड़ित कर भूपेश सरकार ने अपराध किया है।

धमतरी विधायक व भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने नगर निगम अंतर्गत ग्राम अर्जुनी गौठान की पोल खोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल ढकोसला कर रहे हैं। गोठानों को अफसरों का चारागाह बना दिया गया है। न तो गोठान में गायें हैं और न ही चारा है न गोबर। सब फर्जीवाड़ा चल रहा है। गोबर खरीदी के फर्जी आंकड़े बताते हैं कि भूपेश बघेल की सरकार ने कोयला, रेत, शराब जैसे घोटालों से कहीं ज्यादा का गोबर घोटाला कर दिया है।
विधायक श्रीमती रंजना साहू के साथ प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, कविंद्र जैन कार्यक्रम के विधान सभा संयोजक महेंद्र पंडित ने गोठान निरीक्षण किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने राजिम के चौबेबान्धा बरौंडा में गोठान का निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्था देखी। उन्होंने किसानों से बातचीत में सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गोधन और गोबर के नाम पर भारी भ्रष्टाचार तो कर ही रही है। खाद घोटाला भी चल रहा है। खाद के नाम पर गोबर में मिट्टी मिलाकर जबरिया बेचा जा रहा है। किसानों को इस घटिया खाद से नुकसान हो रहा है लेकिन उन्हें यह खरीदने मजबूर किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने डोंडिलोहारा गोठान का निरीक्षण किया वहां गौवंश नही मिला बड़े बड़े चट्टान रूपी पत्थर मिले।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!