ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

मौसम विभाग ने इन जिलों में लू को लेकर जारी किया अलर्ट, और बारिश को लेकर कही यह बात

CG WEATHER NEWS : सूर्य की तपिश अब बढ़ने लगी है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को तपती गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शुक्रवार को बादल छाए रहे। और हवाएं चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। हालांकि ये बारिश कुछ ही देर तक हुई। लेकिन थोड़ी ही देर में इसने लोगों को तरबतर कर दिया।

आज भी मौसम में कुछ इसी तरह रहने का अनुमान लगाया गया है। दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में अंधड़,गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए यहां अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!