ओडिशा राजपरिवार मामला : अद्रीजा मंजरी सिंह ने पीएमओ को भेजा शिकायती पत्र

ओडिशा राजपरिवार मामला : अद्रीजा मंजरी सिंह ने पीएमओ को भेजा शिकायती पत्र

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

देहरादून, पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अद्रीजा मंजरी सिंह के पारिवारिक मामले में उत्तराखंड पुलिस और इसके कुछ अधिकारी भी कटघरे में आ गए हैं। अद्रीजा मंजरी सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपनी शिकायत पहुंचाते हुए उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ओडिशा राजपरिवार विवाद मामला अब पीएमओ तक पहुंच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की पोती अद्रीजा मंजरी सिंह ने मामले में एक शिकायती पत्र पीएमओ को भेजा है। साथ ही अद्रीजा मंजरी सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के एक आईपीएस ऑफिसर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

अद्रीजा मंजरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अद्रीजा मंजरी सिंह की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ओडिशा राजपरिवार का यह हाई प्रोफाइल मामला उत्तराखंड पुलिस के पास पहुंचने के बाद गरमा गया है। पिछले कई दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहीं अद्रीजा मंजरी सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने दर्ज की। देहरादून के राजपुर थाने में उनके पति अर्केश सिंह और परिवार के दूसरे सदस्यों पर मारपीट और गाली-गलौज समेत हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

अद्रीजा मंजरी ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अद्रीजा मंजरी सिंह ने संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इस दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा पहले कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी उनकी शिकायत नहीं लिखी गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

ओडिशा राजपरिवार का ये हाई प्रोफाइल मामला उत्तराखंड पुलिस के पास पहुंचने के बाद गरमा गया है। पिछले कई दिनों से पुलिस के चक्कर काट रही अद्रीजा मंजरी सिंह की शिकायत को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने दर्ज किया। देहरादून के राजपुर थाने में उनके पति अर्केश सिंह और परिवार के दूसरे सदस्यों पर मारपीट और गाली गलौज समेत हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। अद्रीजा मंजरी सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद अद्रीजा मंजरी सिंह ने संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इस दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी उनकी शिकायत नहीं लिखी गई।

अर्केश सिंह का एक घर देहरादून में भी है। यह घर राजपुर क्षेत्र में है। पिछले काफी समय से अद्रीजा मंजरी सिंह और अर्केश इसी मकान में रह रहे थे। इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से विवाद भी होने की बात कही जा रही है। नौबत तलाक तक भी आ गई है। अद्रीजा मंजरी सिंह ने आरोप लगाया कि 13 मई को जब वह देहरादून पहुंचीं, तब राजपुर रोड स्थित घर पर ताला लगा मिला। आरोप है कि पारिवारिक विवाद और इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। बता दें कि यह पारिवारिक मामला पहले ही कोर्ट में जा चुका है।

अब देहरादून पुलिस ने अद्रीजा मंजरी सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष मे उनके पति और परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ धारा 323,352,504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब इस पूरे मामले को खुद एसएसपी देहरादून दलीप सिंह देख रहे हैं। वे शिकायतकर्ता से भी बातचीत कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने महिला को पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस का दावा है कि बातचीत के बाद महिला ने भी पुलिस के आश्वासन पर संतुष्टि जताई है।