Advertisement

दुल्हन ने ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया घर, फिर आधी रात को 15 लाख के जेवरात लेकर हुई फरार , CCTV कैमरे ने खोल दी पोल

गोरखपुर।शादी के बाद नई नवेली दुल्हन आधी रात को घर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला ली। परिवार के लोगों की नींद खुलती कि नकदी सहित 15 लाख रुपए के कीमत के गहने लेकर फरार हो गई। हालांकि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवारीजनों को खबर लगते ही 112 नम्बर पर सूचना दी। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह है पूरा मामला
राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमान पुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी। 29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। दुल्हन पहली विदाई के तहत मायके गई। अभी चार दिन पहले ही दुल्हन वह अपनी ससुराल लौटी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पति ने सुनाई पूरी कहानी
27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पति मनीष कुशवाहा के मुताबिक रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी। जिसकी ओर सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को दी मौके पर पीआरवी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। मनीष ने बताया कि घर से कैश, जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर वह फरार हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47