ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने UPSC 2022 में सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई कहा- छग के युवाओं ने यह दिखा दिया है कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( cm bhupesh BAghel ) ने संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़(chhattisgarh ) के युवा भी इस प्रतिष्ठापूर्ण अखिल भारतीय परीक्षा में सफल होकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह दिखा दिया है कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि लगन से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। गत वर्षों के परिणाम को देखे तो इस परीक्षा में लगातार छत्तीसगढ़ के युवा सफल हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सफल होने वाले अभ्यर्थियों से इस परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बिलासपुर की सु अनामिका कश्यप को अच्छी रैंक(rank ) मिली

गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में बिलासपुर के  अभिषेक चतुर्वेदी, कवर्धा के  आकाश श्रीश्रीमाल,  दिव्या पंत, सु शुभाली परिहार, बिलासपुर की सु अनामिका कश्यप को अच्छी रैंक मिली है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!