Advertisement

कलेक्टर डॉक्टर भुरे ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी का निरीक्षण

रायपुर : कलेक्टर डॉक्टर भुरे ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज यहां मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी, रायपुर का आकस्मिक अवलोकन व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई ,मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं आदि की जानकारी ली तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से उनके जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्था के बारे में चर्चा किया गया। ओपीडी के बाहर स्थित पानी टैंक को पीने के पानी में उपयोग लाने हेतु निर्देशित किया। चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध जेनरिक दवाईयां लिखने, चिकित्सालय में बाहर से दवाईयां ना मंगाये जाने एवं आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक औषधि उपलब्ध ना होने पर ही जन औषधि केन्द्र या रेडक्रास से खरीदने हेतु निर्देशित किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डॉक्टर भुरे ने चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर मरम्मत कार्य का जायजा लिया एवं चौथी ओ.टी. बनाने के लिए डॉ. निर्मला यादव, अधीक्षक, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी, रायपुर एवं डॉ. चन्द्रा राव, निःश्चेतना विशेषज्ञ को लोक निर्माण विभाग से समन्वय करके आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया ।उन्होंने 04 बिस्तरीय आईसीयु बनाने के लिए स्थल चयन हेतु डॉ. निर्मला यादव, अधीक्षक, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी, रायपुर को लोक निर्माण विभाग से समन्वय करके आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया ।

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी, रायपुर में स्मार्ट टॉयलेट बनाये जाने हेतु अधीक्षक एवं अस्पताल सलाहकार को स्थल चयन कर आयुक्त, नगर निगम रायपुर से समन्वय करके आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने एसएनसीयु में नवनिर्मित कक्ष का उपयोग एवं अंतःरोगी विभाग में भर्ती की संख्या में वृध्दि करने हेतु निर्देशित किया ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57