ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

देवास के “सीएम राइज स्कूल” का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.21 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.37 प्रतिशत रहा

देवास। “सीएम राइज स्कूल बालगढ देवास” ने अपने प्रथम वर्ष में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेन्द्र बंसल ने बताया किसी एम राइज स्कूल बालगढ़ देवास के कक्षा 12वीं गणित संकाय के छात्र ललित ठाकुर ने 472 अंकों के साथ जिले की मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 98.21 रहा। कुल दर्ज 112 नियमित विद्यार्थियों में से 110 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है, जिसमें से 99 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 12 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण विद्याथियों का प्रतिशत 92.37 रहा। कुल दर्ज नियमित 118 विद्यार्थियों में से 109 विद्यार्थी उत्तीण हुए है, जिनमें से 103 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। कला संकाय में परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय  में 90.30 तथा विज्ञान संकाय में 94.80 प्रतिशत रहा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है, किसी एम राइज स्कूल शा. मॉडल उ.मा.वि. देवास शासन की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी सीएम राइज योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में संचालित विद्यालय है, जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ समावेशी ‍शिक्षा का लक्ष्य निधार्रित किया गया है। उसी लक्ष्य की ओर पहला कदम बढाते हुए विद्यालय ने यह सफलता हासिल की है। कक्षा 12 वीं तथा कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!