नगर निगम में जनसुविधाओं-समस्याओं का निराकरण असंभव : राजेश मूणत

रायपुर । भाजपा रायपुर शहर जिला ने पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आने वाले 2 जोन ज़ोन क्रमांक 1 और 5 का घेराव पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया। गुरुवार को पहले खमतराई स्थित जोन क्रमांक 1 कार्यालय का घेराव किया गया। उसके बाद ज़ोन क्रमांक 5 ईदगाह भाटा पानी टंकी स्थित ज़ोन कार्यालय का घेराव किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरन हज़ारों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिक ज़ोन कार्यालय पहुँचे और जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। पर भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन की सारी व्यवस्थाओं को धता बताते हुए ज़ोन कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुँच गए। प्रदर्शन के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने तरीके से विरोध जाहिर किया। युवामोर्चा कार्यकर्ता ठेले में कचरा लेकर पहुँचे और सारा कचरा ज़ोन कार्यालय के सामने उड़ेल दिया। वही महिलाएं पानी की समस्या के विरोध में खाली मटके लेकर ज़ोन पहुँची और खाली मटके निगम के ज़ोन कार्यालय के मुख्य द्वार पर फोड़े।

राजेश मूणत ने बताया कि नगर निगम का घेराव परमिशन लेकर किया गया था, परंतु पुलिस द्वारा जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को रोकककर मारपीट की गई,जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ को चोट आई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक तरीक़े से तय किये गए शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए जनप्रतिनिधियों को जोन कार्यालय आने के लिए रोका गया।

राजेश मूणत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।उन्होंने जोन अधिकारी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि नगर निगम को सारी व्यवस्था सुधारने के लिए  एक महीना का समय देते है। उसके बाद में सुधार नहीं होने पर भाजपा औऱ पश्चिम विधानसभा की जनता के द्वारा नगर निगम मुख्यालय का घेराव  किया जाएगा एवं सारे अवैध टैंडर का काम जो नगर निगम महापौर अपने करीबियों को बाँट रहे हैं उन्हें रोका जायेगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठा रही है और जनता भी स्वस्फूर्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। उन्होंने बताया कि वह हम लगातार जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे  जनता के द्वारा बताई जा रही तकलीफो को सुन रहे हैं। जनता की समस्यों के निदान हेतु सरकार की आंख खोलने के लिए आने वाले  में भी प्रदर्शन जारी रखेंगे ।

निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम महापौर यदि भ्रष्टाचार , घोटाले और करीबियों को लाभ पहुँचाने के अलावा यदि जन समस्यायों पर ध्यान देते तो जनता यूँ त्राहिमाम नहीं कर रही होती ना ही पानी की समस्या पर कोई विशेष उपाय किया गया और ना ही सफाई और मुख्य मार्गो को जोड़ने वाली गलियों में सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण किया जा रहा है शहर को कबाड़खाना बनाया जा रहा है जहाँ देखो गढ्ढे ही गढ्ढे रायपुर को खोदापुर बना दिया है एजाज ढेबर ने ऊपर से केंद्र द्वारा स्मार्ट सिटी फंड में भी अनियमितता के चलते जाँच जारी है ।

ज़ोन कार्यालय घेराव में पूर्व मंत्री राजेश मूणत , जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल विश्वकर्मा अशोक  पांडे , चन्नी वर्मा ,जिला महामंत्री सत्यम दुवा, निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ओंकार बैस, गोपी साहू , अमित मैशरी , बजरंग खंडेलवाल , अखिलेश कश्यप , नवीन शर्मा , अर्पित सूर्यवंशी ,श्रीनिवास राव , भूपेंद्र , अनिल सोनकर , मृत्युंजय दुबे , भोला साहू ,राजेश ठाकुर , रजियन्त ध्रुव , दिलीप यदु , गोदावरी साहू गज्जू साहू विनोद अग्रवाल पुरुषोत्तम देवांगन मोहन उपराकर, विकास सेठिया संतोष साहू, राजीव श्रीवास , संजय  सिंह , प्रखर मिश्रा , निशा स्वर्णकार , सुमन सिंह , श्रद्धा मिश्रा , अश्वनी विश्वकर्मा , विनय जैन , शरद राठौर , राजीव गोस्वामी , विभोर शुक्ला सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।