नए संसद भवन के उद्घाटन में कांग्रेस के नेताओं ने किया जल सत्याग्रह

रायपुर। आज नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध का अनोखा रास्ता निकाला। कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी के मरीन ड्राइव में पानी के अंदर उतर कर कांग्रेस ने जल सत्याग्रह किया।
बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों नहीं कराया जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं और इसे राष्ट्रपति का अपमान बता रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

रायपुर में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी आज तेलीबांधा तालाब में जल सत्याग्रह करते नजर आए। कांग्रेस के नेता का कहना है कि नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ना करवाने के विरोध स्वरूप जल सत्याग्रह किया। जिसने दर्जनों युवा घंटों पानी में खड़े रहे हाथों में संदेश युक्त तख्तियां लिये हुए थे। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।