Advertisement

आज का राशिफल : 29 May 2023

Aaj Ka Rashifal 29 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और सोमवार का दिन है। आज रात 9 बजे तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है।  इसके अलावा आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। कल यानि 30 मई की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन आनन्द से भरा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी, आपका मनपसंद विषयों को पढ़ने में मन लगेगा।  आप फास्ट फूड खाने से बचें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज साथ में कोई पार्टी अटैन्ड करेंगे।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  आपको व्यापार में अनुभवी लोंगो का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। बड़े स्तर पर आपको धन लाभ की संभावना है। नौकरी में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। इस दौरान आप किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 9

कर्क राशि

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत से सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकुल होगी। बिजनेस में लिए गए फैसले अपने तक ही रखें, अन्यथा विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।  आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।  जिससे आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।  आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद जीवन का अनुभव करेंगे।  घर-परिवार में प्रेम, सौहार्द बना रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहतरीन समय है। बड़े आर्डर मिलने से आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके नये लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। नई-नई जानकारियां पाएंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। एक्टिंग म्यूजिक जैसे क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी।  आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित करेगी। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।  आप अपने दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप कहीं घूमने या तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। आप कोई नवीन योजना बनाने में सफल रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी निर्णय से लोग असहमत हो सकते हैं, उलझनें बढ़ेंगी। आप अपने मनोबल से सब ठीक कर लेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।  हर कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।  आपकी आर्थिक दशा अनुकूल रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। बातों को नजरअंदाज ना करें। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 2

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होगा।  कोई बड़ी चीज खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। जिससे आपको शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए बेहतर समय है। करियर में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है। आपसी सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी अच्छे कार्य के लिए डोनेशन देंगे।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रहेगा। आप पहले से ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आप अपने मनचाहे क्षेत्र में बढियां प्रदर्शन भी करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेखन तथा कला से जुडे लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं। जिससे आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधरेंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सुधार आएगा। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसपर होने के योग हैं। आपको ऑफिस में अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की तरक्की से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत सम्बन्धी समस्या का डॉक्टर से सलाह लेंगे। मेडिटेशन और योग करने से फिट एंड फाइन रहेंगे।

  • लकी रंग – सैफरन
  • लकी नंबर- 3
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47