छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर : महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम माघी पुन्नी मेला में महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ महानदी मैया की आरती उतारी।

मुख्यमंत्री ने राजिम में लक्ष्मण झूला का किया लोकार्पण।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इस मौके पर उभरकर सामने आया आलौकिक दृश्य देखते ही बन रहा था। पंडित राम शर्मा ने मंत्रोचार किया। पंडित संतोष शर्मा कुम्भज ने आरती गीत प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ की नवाचारी योजनाएं दिखा रही है पूरे देश को रास्ता : मुख्यमंत्री बघेल

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!