महिला उत्पीड़न के मामलो मे सरगुजा पुलिस द्वारा गुंज अभियान चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही………

महिला उत्पीड़न के मामलो मे सरगुजा पुलिस द्वारा गुंज अभियान चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही।
थाना गांधीनगर द्वारा अनाचार के मामले मे आरोपी को चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिला सम्बन्धी मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

अंबिकापुर – प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना के बीच आरोपी नवीन टोप्पो साकिन बनेया सीतापुर द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन अनाचार किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर सदर धारा 376(ढ) भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी नवीन टोप्पो साकिन बनेया सीतापुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, उप निरीक्षक अनीता आयाम, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।