Advertisement

बलरामपुर में एक और ब्लैक फंगस मिला है,मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हो रहा है।

संजू रजक/ ब्यूरो चीफ /सरगुजा/ बलरामपुर में ब्लैक फंगस के एक और मरीज की पुष्टि हुई है. सोमवार को ब्लैक फंगस का मरीज मिला. मरीज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक का है. मरीज की कोई भी कोविड हिस्ट्री नहीं है. हालांकि मरीज डायबिटीज से पीड़ित है. इनका इलाज ब्लैक फंगस वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है. युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. जिले में मिले पहले मरीज को रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया है.अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अलग से सेप्रेट ब्लैक फंगस वार्ड तैयार कर लिया है. वार्ड के तैयार होते ही एक मरीज की भी पहचान हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया की डॉ. बीआर सिंह ने इस मरीज की जांच की जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. बीआर सिंह ही मरीज का इलाज कर रहे हैं. ब्लैक फंगस की बीमारी के लिए इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी भी अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के पास उपलब्ध है. लिहाजा मरीज का इलाज सही तरीके से हॉस्पिटल में चल रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM