Advertisement

मुख्यमंत्री 31 मई को करेंगे एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि

रायपुर : मुख्यमंत्री 31 मई को करेंगे एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि

32 करोड़ 35 लाख 25 हजार राशि का होगा अंतरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मई बुधवार को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

1680 प्रकरण अपील के लिए- बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाँच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

1701 युवाओं का प्रशिक्षण भी आरंभ- युवा जब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भर रहे हैं तब उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57