Advertisement

मॉडल ने मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीएम-सीएम से गुहार

मॉडल ने मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीएम-सीएम से गुहार

रांची, झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन) प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों ने रेलवे की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला बोलकर उत्पात मचाया। उन्होंने कन्स्ट्रक्शन साइट पर एक पोकलेन मशीन को भी आग लगा दी। काम कर रहे पांच लोगों की बुरी तरह पिटाई की और इसके बाद पर्चा छोड़ गए कि संगठन की इजाजत के बगैर काम किया तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। घटना मंगलवार देर रात की है। टंडवा थाना क्षेत्र शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन पर निर्माण का काम चल रहा है। यहां एक दर्जन हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे और कर्मियों को अपने कब्जे में लेकर पोकलेन मशीन में डीजल छिड़ककर आग लगा दी।

उग्रवादियों की पिटाई से पांचों कर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज टंडवा अस्पताल में चल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूचना पर घटना के बाद एसडीपीओ शंभूनाथ सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से संगठन की सब जोनल कमेटी की ओर से छोड़ा गया एक हस्तलिखित पर्चा मिला है। पर्चे में जमीन दलाल, कोल माफिया, एनटीपीसी ट्रांसपोर्टरों समेत अन्य निर्माण एजेंसियों को चेताया गया है।

बता दें कि बीते एक साल राज्य के अलग-अलग इलाकों में रेलवे के कन्स्ट्रक्शन साइट पर लगभग एक दर्जन हमले हुए हैं। इन हमलों के पीछे नक्सली और संगठित आपराधिक गिरोह हैं।

रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची के मुख्य परियोजना प्रबंधक विशाल आनंद ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

उन्होंने पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57