छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

अंश बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन में करोडो रुपए की ठगी के मामले में आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस को ठगी के मामले में मिली बड़ी सफलता।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

थाना गांधीनगर द्वारा आरोपियों को जौनपुर उत्तर प्रदेश से पकड़ कर की गई कार्यवाही।

अंश बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन में करोडो रुपए की ठगी के मामले में आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

तीन अलग-अलग मामलों में प्रार्थीयों द्वारा थाना गांधीनगर एवं कोतवाली में अंश कंस्ट्रक्शन के द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन विक्रय कर रजिस्ट्री न करने,एवं विक्रय की गई भूमि पर भवन निर्माण नहीं करने की रिपोर्ट की गई थी, प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायत भी जमीन क्रय विक्रय,एवं भवन निर्माण मे धोखाधड़ी करने की प्राप्त हुई है जिस पर वर्तमान मे जांच किया जा रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में मामले के आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा टीम गठित कर मामले के आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ हेतु जौनपुर उत्तर प्रदेश भेजा गया था जो पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की आरोपिया नेहा सिंह और उसके पति पंकज सिंह निवासी ठाकुरपुर गांधीनगर को जौनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी कि घटना कारित करना स्वीकार किया गया।प्रकरण की आरोपीया नेहा सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रमोद दुबे, महिला प्र.आर.राधा यादव, प्र.आर.सुधीर सिंह, आरक्षक समीनुल हसन, अतुल सिंह, प्रविन्द सिंह, लालदेव, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, अनुज जयसवाल, अंशुल शर्मा शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!