Advertisement

मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों के ऑर्डर के लिए चैट बोट का शुभारंभ किया। इस बोट को आत्मिक भारत – vertex suit द्वारा निर्माण एवं फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा एक्टिव किया गया है। इस चैट बोट के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण हो रहा है। इनमें जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी एवं कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इत्यादि शामिल हैं।

चैट बोट उपयोग करने में बहुत आसान है, व्हाट्सअप की भांति ही काम करता है। इस बोट की मदद से ऑर्डर को प्लेस किया जाता है और पेमेंट भी की जा सकती है। यह ग्रामीण उद्यमी के लिए उत्पाद को बेचने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी व आसान है। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्रियों को ऑनलाईन बाजार जैसे कि अमेजान, फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को बेचा जा सकेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57