Advertisement

रेल हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई…8 बोगियां पलटीं…कई यात्री घायल

ओडिशा : ओडिशा के बालासोर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है यहां  कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गई हैं। वहीं, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी।

जानकारी के ,मुताबिक अभी तक 50 से अधिक यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासिनोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीम मदद के लिए रवाना हो गई है। इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हेल्पलाइन नंबर जारी 
हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। इसके अलावा घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंच रही है. बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई से चलकर ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाती है

कैसे हुआ हादसा(accident )
बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ है। रेलवे ट्रेक पर लगा सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आकर टकरा गईं। घायलों की संख्या या अन्य नुकसान के बारे में आधिकारिक बयान जल्द जारी होगा।

खबर अपडेट की जा रही है………..

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47