Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के भर्ती के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के भर्ती के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सतीश जायसवाल /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग) के विज्ञापन क्रमांक 85/दिनांक 23.09.2022 के द्वारा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के 07, मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के 04 एवं ऑगनबाड़ी सहायिका के 11 रिक्त पदों हेतु आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। शासन के आदेशानुसार गठित मुख्यालय समिति के द्वारा रिक्त पद हेतु प्राप्त आवेदनों के जॉच के पश्चात् सूची जारी की गई है। इस संबंध में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना ने बताया कि दिनांक 01.06.2023 से 15.06.2023 तक पन्द्रह दिवस के भीतर कार्यालयीन समय प्रातः 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। उपरोक्त अवधि के पश्चात् दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा।
सूची अवलोकन हेतु कार्यालय मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़, कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़, विकास खण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना शंकरगढ़ में चस्पा कर दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47