जन समस्या समाधान शिविर हेतु तिथि निर्धारित

जन समस्या समाधान शिविर हेतु तिथि निर्धारित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने एवं लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिले के प्रत्येक ग्राम में जन समस्या समाधान शिविर आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है।
समाधान शिविर सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभी ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 12 जून 2023 तक जन समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 20 जून 2023 तक, जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 19 जून 2023 तक, जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 13 जून 2023 तक, जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 13 जून 2023 तक तथा जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायतों में 31 मई 2023 से 20 जून 2023 तक जन समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर के द्वारा नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने-अपने अनुभाग के लिए नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने जनपदों के लिए सहायक नोडल अधिकारी होगें।
कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने समाधान शिविर में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।