Advertisement

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा।
मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक एवं मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन/स्थानांतरण हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए दिनांक 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त अवधि में मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में मोबाइल एप्लिकेशन वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से स्वयं अथवा बीएलओ के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
जिले के समस्त मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर राजनैतिक दलों से प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी तथा तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार नये मतदान केंद्र, स्थल तथा भवन परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में कुल 87 भवन परिवर्तन, 21 स्थल परिवर्तन तथा 03 नाम परिवर्तन का प्रस्ताव किया गया है, जिसे निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सत्यापन उपरांत प्रतिवेदन प्राप्त किया जा रहा है।
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों से मतदान केन्द्र में बीएलए नियुक्त करने का आग्रह किया गया।
आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस. एस. पैकरा, प्रथम स्तरीय जांच प्रभारी श्री आर. एन. पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47