Advertisement

भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान

रायपुर  राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध भजन गायक  लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों ने भजन के माध्यम से श्रीराम के कहानी की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हो उठा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भजन गायक  लखबीर सिंह लख्खा ने श्रोताओं से कहा कि प्रभु श्रीराम सबको साथ लेकर चले, आप मेरा साथ दें और राम का नाम लें। उनके अपील पर दर्शकों ने श्रीराम का जय घोष किया।  लख्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने यह भव्य आयोजन कर संस्कृति को जोड़ने का काम किया है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। महोत्सव के आयोजन से पूरा रायगढ़ शहर राममय हो गया है।बाबा हंसराज रघुवंशी ने दी भक्तिमय प्रस्तुति – रामायण महोत्सव के दूसरे दिन बाबा हंसराज रघुवंशी की भजनों ने दर्शकों को मन मोह लिया। मेरा भोला है भण्डारी जैसे प्रसिद्ध भजनों के गायक बाबा रघुवंशी को दर्शकों ने उत्सुकता के साथ सुना और श्रोता उनकी गीतों पर आनंदित होकर झूमने लगे। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने लखबीर लख्खा और बाबा रघुवंशी को रामचरित मानस ग्रंथ की प्रति और राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47