पहलवानों की समर्थन में उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता

पहलवानों की समर्थन में उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का किया पुतला दहन

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -पहलवानों के समर्थन में एन एस यू आई ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं पहलवानो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुतले को फांसी देकर पुतला दहन किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुंदन विश्वकर्मा ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे भारत के गौरव को बढ़ाने वाले पहलवानो को न्याय मिलना चाहिए,भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा लगातार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा उनको शरण देकर बचाया जा रहा है सड़क की लड़ाई लड़ रहे पहलवानो पर लाठियां बरसाई जा रही है जो भाजपा की हिटलर नीति को जाहिर कर रहा है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। देश की जानता और युवा-छात्र वर्ग भी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच करने में मोदी सरकार असमर्थ है। पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ ब्रिजभूषण पर है इसलिए उनकी गिरफ़्तारी भी नहीं हो रही है। पहलवानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस का व्यवहार नींदनीय हैं। देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को सड़क पर अपराधी की तरह घसीटा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर पुलिस पहलवानों पर लात-घुसे चला रही है। जो कि अन्याय पूर्ण है।
जिसके विरोध में आज एनएसयूआइ ने डबल्यू एफ आई के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के पुतले को बस स्टैंड में फांसी लटकाकर उनका पुतला दहन किया व उनके व भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की ।
इस दौरान युवा कांग्रेस के भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समंदर, युवा नेता राहुल सिंह, हर्ष दानोदिया, प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, प्रदेश सचिव कुंदन विश्वकर्मा, प्रदेश सह सचिव शाहरुख खान, सैय्यद आमिल, जुन्नेश्वर प्रसाद राजवाड़े, हिमांशु सिंह, आकाश सिंह, विशाल रवि, रिजवान खान, अरुण रवि, चंदन विश्वकर्मा, राजू पाटले,  विवेक विश्वकर्मा, अनेश टोप्पो, पुनीत कुमार, अफरोज आलम, अदनान सिद्दीकी, मनीष देवांगन, शिवम साहू, समीर अहमद आदि भरी मात्रा में पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।