Advertisement

बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन..!!

मुंबई । बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। 94 वर्षीय वरिष्ठ अभिनेत्री की तबियत काफी बिगड़ गई थी, उन्हें दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनके दामाद ने की है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभा देवी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभिनेत्री को मार्च में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह बात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता चली तो उन्होंने अभिनेत्री के इलाज में मदद की थी। इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से देने का निर्देश दिया था। बता दें कि सुलोचना लाटकर ने कई मराठी व हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था। ‘रेशमा, शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के साथ भी काम किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47