छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

भंवरमाल में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक, भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

बलरामपुर जिले के भंवरमाल में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता तक भाजपा की करतूत पहुँचाने का आह्वान किया।

भंवरमाल में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक, भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

बलरामपुर जिले के भंवरमाल में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता तक भाजपा की करतूत पहुँचाने का आह्वान किया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

बलरामपुर/रामचंद्रपुर, 24 सितंबर 2025/ रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम भंवरमाल में आज सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से आरागाही मण्डल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, देवीगंज मण्डल अध्यक्ष चन्देश्वर कुशवाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मजरूल, भंवरमाल सेक्टर अध्यक्ष संजय बखला, नगरा-धनपुरी के पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह और वेदप्रकाश सिंह सहित मण्डल एवं सेक्टर कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और मज़बूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की वोट चोरी और गद्दी बचाने की करतूत का पर्दाफाश कर घर-घर तक पहुँचाना है, ताकि जनता सच से परिचित हो सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!