Advertisement

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025: सरगुजा जिले के 21 केंद्रों में 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों में होगी आयोजित

सरगुजा जिले से 5953 छात्र-छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को सरगुजा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 5953 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। इसमें

  • अंग्रेजी माध्यम – 644 छात्र-छात्राएं
  • हिंदी माध्यम – 5309 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

ये सभी विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत हैं।

खलीबा में आयोजित हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम

परीक्षा को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खलीबा में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • प्राचार्य डॉ. एस. के. सिन्हा,
  • परीक्षा केंद्राध्यक्ष,
  • केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक,
  • खंड शिक्षा अधिकारी
    उपस्थित रहे।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया, नियम, निर्देश और केंद्रवार व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अधिकारियों के समक्ष विस्तृत रूप से प्रस्तुत की।

परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। परीक्षा केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57