Advertisement

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…विदेशी युवतियों समेत 10 लोग गिरफ्तार…मौके से नशे का सामान भी बरामद

उत्तर प्रदेश – लखनऊ के चिनहट इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इस रैकेट में उजबेकिस्तान की दो युवतियों सहित दस लोग गिरफ़्तार किये गये है। एडीसीपी पूर्वी एसएम की क्राइम टीम व चिनहट पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से होटल के कुछ कर्मचारी भी दबोचे हैं। दो इलाकों में यह छापेमारी की गई है।

एडीसीपी पूर्वी एसएम के मुताबिक चिनहट के विकल्पखंड स्थित रेल विहार कालोनी में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 11 बजे चिनहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने विशेष आपरेशन शुरू किया। विकल्पखंड-3 स्थित लग्जरी इन होटल में छापा मारकर कुल दस लोगों को दबोचा। इसमें चार युवतियां और छह युवक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पकड़ी गई युवतियों में दो उजबेकिस्तान और दो पंजाब की हैं जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वहां छापा डाला। वहां से होटल के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों सहित कुछ लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी से देर रात तक पूछताछ कर रही थी।

छापामारी के दौरान अफरातफरी, चार फरार

पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो उस दौरान होटल के कई कमरों में लोग ठहरे हुए थे। पुलिस की टीम पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। तीन कमरों से विदेशी युवतियों सहित युवक दबोचे गये। हालांकि भगदड़ की स्थिति का फायदा उठाते हुए चार युवक फरार हो गये है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। होटल के रजिस्टर व कई दस्तावेज जब्त कर लिये गये हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47