Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलें के समस्त विकास खंडों में किया जा रहा हैं अमृत सरोवर निर्माण

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलें के समस्त विकास खंडों में किया जा रहा हैं अमृत सरोवर निर्माण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए अमृत सरोवर अभियान के तहत विकासखंड साजा में 21 अमृत सरोवर निर्माणाधीन हैं। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिलें के समस्त विकास खंडों में अमृत सरोवर निर्माण का कार्य कराए जा रहें हैं, जिसमें प्रथम चरण में जिलें के लिए लक्षित 75 कार्य पूर्णता की स्थिति में हैं। प्रधानमंत्री के मनसा अनुसार देश के सभी राज्यों में वर्षा जल को संरक्षित करने की परिकल्पना को साकार करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत लगभग 1 एकड़ से अधिक रकबे के तालाबों की जलधारण क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण जैसे कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा हैं।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरिया में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण का औपचारिक प्रारंभ किया गया, आगामी वर्षा ऋतु प्रारंभ के पश्चात अमृत सरोवर के मेंड़ों में पर्याप्त पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार विकासखंड के सभी निर्माणाधीन अमृत सरोवरों में वृक्षारोपण कार्य आगामी महीनों में कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा सभी जनपदों को दिया गया हैं। इस दौरान जल संरक्षण के साथ-साथ पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु समुचित प्रबंधन हेतु शपथ ली गई। ग्राम पंचायत में लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जगह-जगह नारे आदि के लेखन के साथ-साथ मुनादी कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा हैं। वृक्षारोपण के दौरान श्रीमती कांति ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी, तकनिकी सहायक एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरपंच, उपसरपंच एवं ग्राम पंचायत सेमरिया के पंच उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47