बलरामपुर : राष्ट्रीय निगम की योजना में ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय निगम की योजना में ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सतीश जायसवाल /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ प्रबंधक संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम मर्या. रायपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति के दृष्टिगत कार्यालय कलेक्टर (अंत्यावसायी) बलरामपुर के माध्यम से ऋण योजनाएं जैसे-आदिवासी जनजाति हेतु स्मॉल बिजनेस योजना क्रियान्वित की जा रही है।
जिले के स्थानीय निवासी उम्मीदवार जो ऋण लेकर विभिन्न प्रकार के व्यवसाय एवं आजीविका प्रारंभ करना चाहते हैं। ऐसे पात्र उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रारूप में दिनांक 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते है। गौरतलब है कि आवेदन के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के निवासी के लिए वार्षिक आय 3.00 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य आवश्यक जानकारी हेतु अंत्यावसायी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।