Advertisement

पकड़ा गया दुर्दांत नक्सली उदय

अजय सिन्हा /ब्यूरो चीफ /झारखंड/लोहरदगा :जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए भाकपा माओवादी का सब-जोनल कमांडर उदय उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने अब तक नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि नही की है। सूत्रों की माने तो पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहु-करचा छापर टोली गांव का रहने वाला भाकपा माओवादी संगठन का सब-जोनल कमांडर उदय उरांव को गिरफ्तार करते हुए पुलिस उससे गहन पूछताछ में लगी हुई है।नक्सली उदय उरांव हाल के समय में रविंद्र गंझू के दस्ते में शामिल है। उदय के ऊपर पेशरार में सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की हत्या, सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो में ग्रामीण की अपहरण कर हत्या, पेशरार में मुंशी के अपहरण, वाहनों में आगजनी सहित कई नक्सली मामले अंकित हैं। उदय की गिरफ्तारी के बाद गुमला-लातेहार व रांची जिले की पुलिस टीम के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर नक्सली वारदातों के बारे में अहम जानकारी हासिल करने में लगे हुए है। उदय की गिरफ्तारी से लोहरदगा-गुमला-लातेहार पुलिस ने राहत की सांस ली है। इन जिलों में उदय दर्जनों कांडों में वांछित रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47