Advertisement

सोमवार को ब्लाक स्तरीय जनचौपाल दोपहर 12 बजे से

महासमुन्द : सोमवार को ब्लाक स्तरीय जनचौपाल दोपहर 12 बजे से

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार महासमुन्द अनुविभाग में 19 जून,सोमवार को दोपहर 12 बजे से तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। महासमुन्द के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश साहू ने जनचौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जनचौपाल में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी, पीएचई,आरईएस, सीएमओ, उद्यानिकी, खाद्य पशुपालन, विद्युत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी कोटवारों को अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी करने कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ उठा सके। उन्होंने ग्रामीणों एवं लोगों से अपील किया है कि अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल में अपनी समस्या एवं शिकायत लेकर आ सकते हैं । जिनका निराकरण शीघ्रता पूर्वक किया जाएगा। इसके अलावा सभी ब्लाक में भी जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47