Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामले मे 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार………

क्रेडिट कार्ड मे जारी सेवाओ में बदलाव के नाम पर झांसे मे लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकड़ने में मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामले मे 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 06 नग मोबाइल, 03 नग एटीएम किया गया बरामद।

अम्बिकापुर – प्रार्थी अमित कुमार जायसवाल आत्मज स्व. जगदीश चंद्र जायसवाल साकिन भट्टी रोड अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 30/03/23 को प्रार्थी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड मे जारी सेवाओ को निरस्त कराने की बात बोलकर झांसे में लेकर ओटीपी भेजकर प्रार्थी से 84208/-रुपये की ठगी कर ली गई हैं. प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर ठगी के मामलो में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान पतातलाश आरोपियों के संबंध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली भेजी गई थी जो संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा अपना नाम (01) नीति बडेरा पिता स्व० दीपक बडेरा उम्र 24 साल निवासी सी-09 प्लॉट नम्बर 57 मुखराम गार्डन थाना तिलक नगर पश्चिम दिल्ली (02) पूजा पिता अनुप कुमार उम्र 24 साल निवासी 72 ए नवयुग ब्लॉक विष्णु गार्डन तिलक नगर पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा प्रार्थी से ठगी गई राशि को अपने खाते में स्थानांतरित कर आहरण कर उपयोग करना स्वीकार किया गया जो आरोपियों को पूर्व में सरगुजा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अम्बिकापुर भेजा गया हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त मामले में अन्य शामिल आरोपियों का पता तलाश संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिल्ली में रहकर किया जा रहा था जो संयुक्त पुलिस के सतत प्रयास से मामले के अन्य आरोपियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01) चितन पासी आत्मज प्रदीप पासी निवासी न्यू गोविंदपुरा थाना कृष्णानगर पूर्वी दिल्ली (02) पारस ठाकुर आत्मज महेश कुमार ठाकुर उम्र 27 साल निवासी मकान नं 65 चंदु पार्क गली नंबर 2 रामनगर दिल्ली (03) राहत चौधरी आत्मज दशरत चौधरी उम्र 32 साल निवासी ए 115 जोशी कॉलोनी पटपड़गंज पूर्वी दिल्ली थाना मधुविहार नई दिल्ली (04) मो० ईमरान आत्मज महफुज अली उम्र 27 साल निवासी सैनिक इन्कलेव मोहन गार्डन थाना रनहौला उत्तम नगर दिल्ली का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रार्थी को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर 84 हजार 208 रुपये की ठगी कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाइल 03 नग एटीएम बरामद किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर कडकडदुमा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों की ज्यूडिशियल रिमांड स्वीकार करते। हुए आरोपियों को मंडोली जेल दिल्ली में न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामनगीना यादव, सउनि अलंगो दास, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संतोष गुप्ता, आर. अनुज जायसवाल, जितेश साहू, मनीष सिंह, जयदीप सिंह, अमरेश सिंह, सुधीर सिंह शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47