Advertisement

सिलगेर मामले में ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा विकास के मुद्दे पर समिति बनाने सहित अन्य कई मांगों पर बनी सहमति

बीजापुर.सिलगेर में चल रहे रैली में शामिल ग्रामीणों की मांग एवं घटना की जांच करने सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज की अध्यक्षता में विधायकों की टीम द्वारा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके विभिन्न मांगो पर सकारात्मक चर्चा किया। जांच दल ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विकास के मुद्दे पर समिति बनाने की सहमति दी एवं ग्रामीणों द्वारा अन्य मांग रखे जाने पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक बस्तर एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमन बेंजाम, बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक केशकाल संतराम नेताम, विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, बस्तर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, कलेक्टर बीजापुर रितेश कुमार अग्रवाल, कलेक्टर सुकमा विनीत नंदनवार, एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05