निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत चार दिव्यांग हितग्राहियों को विधायक ने किया चेक वितरण

रायपुर.समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्तजनों के सामाजिक पुनर्वास हेतु संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्ग विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने 4 दिव्यांग हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार का विवाह प्रोत्साहन राशि का चेक कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर वितरण किया ।
कार्यक्रम में मोनिका कुशवाह पति नीलेश कुशवाह को एक लाख रूपये एवं निधि ठाकुर पति श्री कुलदीप सिंह ठाकुर, सोहिल गौतम पत्नि रविन्दर गौर कंग तथा सविता साहू पति भोजेश्वर साहू तीनों हितग्राहियों को 50 50 हजार रुपए का पृथक-पृथक चेक वितरण किया गया।
चेक प्राप्त कर हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार ब्यक्त किया. कार्यक्रम में भूपेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त संचालक समाज कल्याण भी उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0