Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर नगर के विभिन्न संगठनों ने सामूहिक आयोजन किया

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर नगर के विभिन्न संगठनों ने सामूहिक आयोजन किया

गोपाल सिंह विद्रोही /बिश्रामपुर/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा सामूहिक आयोजन कर योगा किया गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में प्राचार्य एच. के. पाठक के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। पी. के. वैद्य के निर्देशन में समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने सामूहिक रूप से विविध योगासनों सुखासन, भुजंगासन, बज्रासन, वृक्षासन, हलासन उत्तानपादासन तथा अनुलोम – विलोम , कपालभाति ,भ्रामरी, सूर्यनमस्कार आदि प्राणायाम की क्रियाएं कीं।
विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक ने समस्त विद्यालय परिवार बिश्रामपुर को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ की । उन्होंने अपने उद्बोधन में योग की क्रियाओं के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इससे मनोमस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है और जीवन उल्लासमय हो जाता है।हमें निरोग रहने के लिए नियमित एवं प्राणायाम की क्रियाएँ अवश्य करनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर के महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना ने समस्त विद्यालय परिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। क्रीड़ा शिक्षक पी. के. ने कहा कि तनाव रहित स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। इससे अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
कार्यक्रम अधिकारी एल. आर. साहू एवं समिति सदस्य पी. के. वैद्य बिमान घोष, मानस मेटा , श्रीमती चित्रावती मिश्रा, काकोली मुखर्जी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का योगा कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बिरसा मुंडा प्रभात शाखा में योग दिवस कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार आसन प्राणायाम के उपरांत विभाग के बौद्धिक प्रमुख संजय भारत के द्वारा सभी स्वयंसेवकों के बीच योग के महत्व को बताया गया। उन्होंने आंतरिक एवं भौतिक विकास में योग की अहम भूमिका बताई समाज के सभी वर्गो को जोड़ें रखने की क्षमता योग में है ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय शर्मा, विरेश सिंह, जुगेश्वर राजवाड़े, विष्णु अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह, बल्लू कुशवाहा, मनीष सोनी, राकेश देवांगन एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर पंचायत की स्वच्छता बहनों के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने किया योगा
नगर पंचायत बिश्रामपुर में स्वच्छता बहनों ने नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों का योगा किया इस दौरान अध्यक्ष आशीष यादव सहित पार्षद, कर्मचारीयो में गंगाप्रसाद रवि ,चंदन सिंह ,विनोद पटेल राजू सिंह ,सीएमओ सुशील तिवारी , भाजपा नेत्री श्यामा पांडे ,मोनी झा, दुर्गा गुप्ता ,विजय शर्मा , निकाय के कर्मचारी स्वच्छता भाइयों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थी।
अधिकारियों ने उन्नति क्लब में सामूहिक योगा का कार्यक्रम रखा एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों ने उन्नति क्लब में महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना के नेतृत्व में सामूहिक योगा का कार्यक्रम रख अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47