संजू रजक /ब्यूरो चीफ /सरगुजा /अंबिकापुर शहर में चोरी की वारदात रुकने का नाम नही ले रही है,बीते 1 तारिक को कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार में चोरो ने एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और दो जून को शहर के मिशन चौक स्थित किराना दुकान व पुराना बस स्टैंड के समीप एक ऑफिस में भी चोरी की वारदात हुई थी,तीनो जगह पर हुई चोर की तसवीर और चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी जांच कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, वही कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक स्थित मामा किराना दुकान में दो दिन पूर्व चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है,दुकान संचालक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर बताया था कि बीते दो जून की सुबह एक अनजान व्यक्ति के द्वारा दुकान में घुस कर 25 सौ रु नगदी व कुछ सामान की चोरी हुई है,घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी प्रीतम सिन्हा के कब्जे से चोरी के पैसे से खरीदे समान के साथ कुछ नगदी भी पुलिस ने जप्त किया है,वही पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है,वही पुलिस आरोपी को चोरी के संबधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का वायरल अपडेट्स










