Advertisement

15 वर्षों से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अंततः बदला

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ -छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के बदलने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन मंगाया गया था। जिसके तहत आज पूर्व में संचालित भीमा महिला समूह के शासकीय उचित मूल्य दुकान को निरस्त कर कल्याणी खाद्य सुरक्षा सहकारी समिति को विश्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से 15 तक के लिए का राशन आवंटन करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जिसका आज कल्याणी खाद्य सुरक्षा समिति के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 2 का उद्घाटन किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 8 से वार्ड क्रमांक 15 तक के निवासी लोगों को राशन वितरण किया जाएगा।
उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान विश्रामपुर -भटगांव मार्ग में स्थित क्षत्रिय समाज के समीप स्थित दुकान से लोग राशन प्राप्त कर सकेंगे। उक्त राशन दुकान मैं कुल 354 बीपीएल कार्ड धारक एवं 1160 एपीएल कार्ड धारक शामिल है। जिन्हें राशन प्राप्त होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57