संजू रजक /ब्यूरो चीफ /सरगुजा/ अंबिकापुर शहर में लगातार हो रही चोरियां और लूट की घटनाओं को रोकने यातायात पुलिस द्वारा अभिनय चलाकर सड़को पर दौड़ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिलो पर कार्यवाही की गई है,पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने आज शहर के घड़ी चौक पर चेकिंग अभियान सुरु किया इस दौरान बिना नंबर के शहर में घूम रहे 31 वाहनों पर कार्यवाही की गई,इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा पकड़ी गई सभी गाड़ियों के चेचिस नंबर की जांच की गई और गाड़ियों के कागजात मौके पर मंगाए गए,जिससे यह सुनिश्चित हो सके की गाड़ी चोरी की है या नही,साथ ही यातायात पुलिस ने सभी गाड़ियों में तत्काल नंबर भी लिखवाए।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी के द्वारा दिया गया आवश्यक अपडेट्स









