बूथ के हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी युद्ध के लिए हैं तैयार – आशीष छाबड़ा

बूथ के हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी युद्ध के लिए हैं तैयार – आशीष छाबड़ा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लिया “हैं तैयार हम” प्रशिक्षण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – बेमेतरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शीर्षक “हैं तैयार हम” रखा गया हैं। इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया हैं। बैठक को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा चुनावों में हमें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं और हमें प्रशिक्षण और तत्पर रहना चाहिए। हमें नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके चुनावी प्रचार प्रसार में मजबूत होना चाहिए, ताकि हमारे संदेश जनसमर्थकों तक पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी इस मौके पर बात करते हुए कहा यह प्रशिक्षण शिविर हमारे कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा और हमें विरोधियों के खिलाफ प्रभावी रणनीतियों को विकसित करने में मदद करेगा। इस शिविर के द्वारा कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी युद्ध के लिए तैयार कर रही हैं। यह पहला कदम हैं, जो पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए उठाया गया हैं। शिविर के संचालन में पीसीसी द्वारा नियुक्त मास्टर टेनिंग दिये हैं। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया गया हैं ताकि वे प्रदेश में पार्टी की प्रचार और प्रसार क्षमता को और भी सुदृढ़ कर सकें। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ में पहुंचकर मतदाताओं को छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना हैं। वहीं भूपेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना हैं। ट्रेनर्स से कांग्रेस पदाधिकारियों को बूथ लेवल में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद बनाए रखने की बात कही। प्रशिक्षण में बूथ अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई कि हर मतदाता की जानकारी रखें। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्ष व बीएलओ को मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने कहा गया। एक-एक मतदाता की पहचान कर उससे संपर्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कांग्रेस के ट्रेनर्स ने कहा कि भाजपा जिस तरह का झूठ फैला रही हैं, उसे बेनकाब करने का काम भी कांग्रेस पदाधिकारियों को करना हैं। जनता तक पहुंचकर केंद्र व पूर्व के रमन सरकार के नाकामयाबियों को जनता के सामने रखें। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी युद्ध के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण स्थल पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष जिला काग्रेस बेमेतरा, गणेश गौवसेवक पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस, टीआर जनार्दन, अविनाश तिवारी, प्रणिष चौबे, टोपेंद्र वर्मा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, टीआर साहू, ललित विश्वकर्मा, सनतधर दीवान, शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, हिरादेवी वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, कविता साहू, शशिप्रभा गायकवाड़, मिथेलश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, सूर्यप्रकाश शर्मा, तुम्मन साहू, प्रवीण शर्मा, मुकुंद परगनिया, रवि परगनिया, दुर्गा राम साहू, संतराम यादव, नद साहू, दिनेश पटेल, जोगिंदर छाबड़ा, मनोज शर्मा, रश्मि मिश्रा, सहदेव साहू, राजा साहू, शिद्दिक खान, कमल साहू, धनजय साहू, भावसिन्ह राज, पंचराम साहू, बहल वर्मा, मोहित वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राजकुमार बंजारे, हरिश साहू, प्रांजल तिवारी, राजेश दुबे, किशन साहू, महानद यादव, घसीराम वर्मा, ऋषि वर्मा, राजा वर्मा, जगजीत सिंह, सेवकराम वर्मा, रामखिलावन साहू, राजेश चंदेल, विवेक राजपुत, रानी सेन, अजय ठाकुर, धनराज बंजारे, सुदर्शन साहू, कमल वर्मा, राजा साहू, फत्ते पटेल, रामविलास निशाद, योगेश जांगड़े, रीता पांडे, सविता हिरवानी, नेहा सुराना, रीना वर्मा, अंबालिका साहू, सत्यभामा परगनिया, रामखिलावन परगनिया, मन्नू निशाद, जनता साहू, गुलजार वर्मा, रोशन वर्मा, अविनाश साहू, जीवन साहू, इंद्रचंद जैन, टिकेंद्र परगनिया, अजित छाबड़ा, मोहित सिन्हा, बसंत जोशी, सुनीता देवांगन, आरती पटेल, अजय सेन, विक्की मिश्रा, मनीष साहू, शुभम वर्मा, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, यशराज साहू, कमल साहू, अर्पित परगनिया, भगत परगनिया, जय प्रकाश, रवि गुप्ता, सुनील बंजारे, दाउराम वर्मा, धरम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें।