Advertisement

नियुक्ति से कमल को परिवार के पालन पोषण की चिंता से मिली मुक्ति

रायपुर.जांजगीर निवासी कमल कुमार कश्यप को अनुकंपा नियुक्ति मिलने से उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता से मुक्ति मिल गई है। कमल कुमार के पिता स्वर्गीय श्री शेष नारायण कश्यप कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ थे। 16 दिसंबर 2020 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिला प्रशासन जांजगीर द्वारा संवेदनशील कार्यवाही करते हुए उनके पुत्र श्री कमल कुमार कश्यप को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार शासन के नियमों के तहत 1 जून 2021 को सहायक ग्रेड 3 के पद पर कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। नैला के वार्ड नंबर- 1 निवासी कमल कुमार कश्यप ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी रेशमा कश्यप, पुत्री वैशाली और पुत्र दिव्यांश कश्यप है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जांजगीर द्वारा उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर परिवार के पालन पोषण के लिए वे आर्थिक चिंता से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कलेक्टर श्री यशवंत कुमार को धन्यवाद देते हुए, उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47