Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति के जरिए युवाओं को मिल रही सरकारी नौकरी : सप्ताह भर में शिक्षा विभाग ने 45 युवाओं को जारी किए नियुक्ति आदेश

आवेदन जमा करने के कुछ घण्टों में ही नियुक्ति मिलने से गदगद हुआ सत्यनारायण

रायपुर.अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये है। इसके तहत बलौदाबाजार जिले में अकेले शिक्षा विभाग द्वारा 45 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है। ऐसे ही आज सत्यनारायण साहू के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर उन्हें कुछ ही घण्टे की भीतर उन्हें सहायक ग्रेड-3 में नियुक्ति दी गयी है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अपने कक्ष में नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करना। खूब मेहनत करना और आगे बढ़ना अपने एवं अपने परिवार के अन्य सदस्यों का भी ख्याल रखना। बिलाईगढ़ तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव के निवासी सत्यनारायण साहू ने बताया कि मेरे पिता जी कपिल नाथ साहू प्रभारी प्राचार्य के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला, भटगांव में पदस्थ था। 22 अप्रैल 2021को कोरोना संक्रमण से मेरे पिता जी का देहांत हो गया। पिता जी के जाने के बाद हम लोग बहुत ही चिंतित एवं असहज हो गये। आगे हम लोगों का क्या होगा यह सोच कर चिंता सताने लगी थी। परिवार में माँ एवं 2 बहन भी है इन सबके लालन-पालन की जिम्मेदारी भी कुशलतापूर्वक निभा पाऊंगा। इस विषम परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा मुझे अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगें कहा कि मैं कुछ दिन पहले ही जिला शिक्षा कार्यालय में आकर आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी लिया था। समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ आज ही मैंने सुबह 11 बजे आवदेन प्रस्तुत किया। मेरे आवेदक पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने मुझे 3 बजे कलेक्टर महोदय के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि मेरा नियुक्ति सहायक ग्रेड 3 के पद में हाई स्कूल धाराशिव बिलाईगढ़ में दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव ने बताया कि जिलें में 59 शिक्षकों की आकस्मिक मृत्यु कोरोना से हुई है। जिसमें से 52 लोगों ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन किया था। सभी आवेदनों पर सप्ताह भर के भीतर कार्रवाई करते हुए हमने इनमें से आज तक 45 आवेदकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शासकीय सेवक के सेवा कार्य के दौरान असामयिक निधन उपरांत आश्रितों का अधिकार है। अतःहमनें राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर श्री जैन के मार्ग दर्शन में त्वरित आमल कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल की गई है।

कलेक्टर ने दी जिला शिक्षा अधिकारी को बधाई जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव द्वारा तत्परता दिखाते हुए इन प्रकरणों के निराकरण हेतु उनकी सराहना की। साथ शिक्षा विभाग के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने आज अन्य विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश देतें हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अगर कोई व्यक्ति अनुकंपा नियुक्ति के पात्र होते है तो शीघ्र ही उनकों नियुक्ति देकर उनके आवेदनों का निराकरण करें। यदि आपके विभाग में पद नहीं है तो आवेदन तुरंत जिला कार्यालय को अग्रेषित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47