Advertisement

प्रभारी रेंजर पर लगा करोड़ों रूपए के आर्थिक अनियमितता का आरोप, मुख्य वन संरक्षक ने किया सस्पेंड…

धमतरी। Suspend आर्थिक अनियमितता के मामले में धमतरी के उप वनक्षेत्रपाल एवं प्रभारी रेंजर महादेव कन्नौजे को मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि रायपुर में होगी। प्रभारी रेंजर पर करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमितता का आरोप है।

बता दें कि मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी द्वारा केनरा बैंक धमतरी में परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी के पदनाम से अनाधिकृत रूप से खाता क्र. 3355101006322 खोलकर राशि 1 करोड़ 7 लाख 44 हजार 145 आहरण किया गया। प्रतिमाह प्रस्तुत किए जाने वाले मासिक लेखा के आय व्यय में कूट रचना कर भ्रामक अभिलेख प्रस्तुत किया गया। वनमण्डलाधिकारी धमतरी के बिना अनुमति सितंबर 2022, अक्टूबर 2022, नवंबर 2022 एवं जनवरी 2023 में 6 लाख 81 हजार 874 का नगद आहरण किया गयां इसके लिए आकस्मिक श्रमिक दीपक टण्डन को अधिकृत करते हुए 4 लाख 74 हजार 642 नगद राशि का आहरण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धमतरी वनमण्डल वनमण्डलाधिकारी ने 30 जून को महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल को तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है। छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी, वनमण्डल धमतरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में महादेव कन्नौजे का मुख्यालय कार्यालय वन संरक्षक कार्य आयोजना रायपुर निर्धारित किया जाता है, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47