Advertisement

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 6 जुलाई तक

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 6 जुलाई तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – राज्य शासन के आदिवासी विकास विभाग के द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 6 जुलाई 2023 तक कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार तीन दिन 7, 8, 9 जुलाई 2023 तक किया जा सकता हैं। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की रविवार 16 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित होगी।
प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in/Eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट तथा जिलें के सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रयास आवासीय विद्यालय योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित घोषित जिलें एवं आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय, अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विशेष कोचिंग के माध्यम से तैयार कर सक्षम बनाया जाता हैं। इन प्रयास आवासीय विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष काफी मात्रा में विद्यार्थी चयनित होकर उच्च संस्थानों में प्रवेशित होते हैं। छग राज्य में 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 121 सीट रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10 वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47