Advertisement

ऑपरेशन ईगल अभियान से 20 दिनों में 45 स्थायी वारंटियो को किया तामिल

ऑपरेशन ईगल अभियान से 20 दिनों में 45 स्थायी वारंटियो को किया तामिल

प्रथम चरण में 33 एवं दुसरे चरण में 12 स्थायी वारंटी तामिल

बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, कबीरधाम, बलौदाबाजार, खैरागढ-छुईखदान-गंडाई, महासमुंद, बिलासपुर एवं अन्य जिलों से पकड कर न्यायालय में किया गया पेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल व एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर प्रथम चरण में 33 एवं दुसरे चरण में 12 स्थायी वारंटियो को तामिल किया गया। ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर 20 दिनों में 45 स्थायी वारंटियो को बेमेतरा एवं अन्य जिलो से पकडकर तामिल कर न्यायालय में पेश किया गया हैं। जिसमें थाना बेमेतरा से 8 स्थयी वारंटियो को बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा थाना उरगा क्षेत्र, पाटन दुर्ग, थाना नवागढ़ से 8 स्थयी वारंटियो को नवागढ़, मुंगेली थाना फास्टरपुर, ग्राम जल्ली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, ग्राम देवेंगा जिला बलौदाबाजार, डिघोरा जिला मुंगेली, कुआ थाना चंदनू, थाना नांदघाट से 9 स्थायी वारंटियों को नांदघाट, केसला, मुर्रा, महासमुंद, थाना दाढी से 3 स्थायी वारंटियों को मजगांव बिरसिंघी, लोरमी जिला मुंगेली, थाना साजा से 2 स्थायी वारंटियों को जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडाई, चिखला, थाना खम्हरिया से 4 स्थायी वारंटियों को खम्हरिया, ठेलका चौक, डौकाबांधा, थाना बेरला से 3 स्थायी वारंटियों को ग्राम बेलतरा, घटियाकला, थाना परपोडी से 2 स्थायी वारंटियों को, पुलिस चौकी देवकर से 2 स्थायी वारंटियों को देवरकोना थाना बोरी जिला दुर्ग, डोगरगांव जिला राजनांदगांव, पुलिस चौकी मारो से 1 स्थायी वारंटी को थाना पथरिया जिला मुंगेली, पुलिस चौकी कंडरका से 2 स्थायी वारंटियों को जिला बिलासपुर एवं सिमगा जिला बलौदाबाजार, पुलिस चौकी खण्डसरा से 1 स्थायी वारंटी को जिला कबीरधाम मीनीमाता चौक से पकडा गया हैं। उक्त फरार 45 स्थायी वारंटियो को मुखबिर की सूचना पर पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया हैं। इसी प्रकार बेमेतरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंटियो की तामिली लगातार जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47