Advertisement

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रायपुर से नवा रायपुर के बीच जल्द चलेगी मेमू ट्रेन, इस दिन PM दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। सात जुलाई से राजधानी के रेल यात्रियों को नई सुविधा मिलने जा रही है। ये सुविधा रायपुर से नवा रायपुर के बीच शुरू हो रही मेमू ट्रेन है। दरअसल, छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) प्लेटफार्म नंबर एक से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए रेलवे मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है।

मेमू ट्रेन सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए होगी रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
मेमू सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक नहीं बन पाया है। इन चारों स्टेशनों का प्लेटफार्म बनने के बाद रेलवे यहां पर ट्रेन रोकेगा। केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।

रेल अधिकारियों के अनुसार, रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी हो गया है। रेलवे ने करोड़ों रुप खर्च कर पटरी तो बिछा दी है। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। नवा रायपुर में एनआरडीए की ओर से अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है। बाकी चारों रेलवे स्टेशन का निर्माण एनआरडीए को करना है। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त कर दी है। इसमें सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। सीबीडी स्टेशन का काम छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। वहीं बचे हुए तीनों स्टेशनों के निर्माण में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। इसलिए रेलवे प्रशासन रायपुर से मेमू मंदिर हसौद और केंद्री तक ट्रेन तो चलाएगा, लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकेगा, क्योंकि प्लेटफार्म नहीं बना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47